मथुरा: मथुरा में फसल बर्बादी के सदमे में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हथोड़ा की नगरिया निवासी दिनेश ने कल अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिनेश ने इस उम्मीद में दूसरों के खेत लीज पर लेकर खेती की थी कि इस बार फसल अच्छी होगी और घर की माली हालत सुधरेगी। लेकिन पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। लाखों की फसल बर्बाद होने से दिनेश गहरे सदमे में थे