हुसैनगंज: टिकरी नहर पूल के पास अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर युवक से छीने रुपये जाँच में जुटी पुलिस
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी नहर पुल के पास बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने बुधवार की देर शाम एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। साथ ही दस हजार रुपया छीनकर फरार हो गए है। घायल युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना के मझौलिया गांव निवासी बिगू मांझी का पुत्र अजय मांझी के रूप में हुई है।