बांका: अगलगी की घटनाओं को देखते हुए रजौन में अस्थायी अग्निशमन वाहन तैनात
Banka, Banka | Apr 8, 2026 रजौन और नवादा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर करीब 400 लीटर पानी क्षमता वाला अग्निशमन वाहन गर्मी के मौसम के दौरान अस्थायी रूप से रजौन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार की दाेपहर दो बजे तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अग्निशमन वाहन बाराहाट से रजौन भेजा गया है।