सुल्तानपुर: इसौली में छोटे इमामबाड़े से शुरू होकर अंसार हुसैन के इमामबाड़े तक निकाला गया 21 मोहर्रम का जुलूस
सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली गांव में गुरुवार रात 21 मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस पूरे श्रद्धा और शोक के साथ निकाला गया। यह जुलूस छोटे इमामबाड़े से आरंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ अंसार हुसैन के इमामबाड़े पर जाकर संपन्न हुआ। इस जुलूस का आयोजन लश्करे अब्बास इसौली अंजुमन द्वारा किया गया। मातमी दस्ते नौहा पढ़ते और सीना-जनी करते हुए आगे