हाथरस: गांव रुहेरी पुल के पास तेज गति से आई बाइक ने अर्टिगा गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के रुहेरी पुल के पास शुक्रवार रात 8:00 बजे के लगभग तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर अर्टिगा गाड़ी के पीछे घुस गई इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज सुनकर मौके पर लोग भाग दौड़े इधर खुद गाड़ी वाले ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया!