नवगछिया: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद
नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।