गोरखपुर: राज्य संघ भवन में राज्य एवं केंद्र कर्मचारियों का अधिवेशन हुआ संपन्न
राज्य संघ भवन में राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अधिवेशन हुआ संपन्न। नई कार्यकारी के गठन के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने नई कार्यकारी के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अधिवेशन में पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए एक बार फिर आवाज उठाई गई ।कर्मचारियों ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन को बहाल नहीं कर लेंगे तब तक आंदोलन होगा।