गोरखपुर: पुलिस ऑफिस में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की फरियाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज पुलिस ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान 32 लोगों की फरियाद सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश जारी किए। एसएसपी ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित थाने और अधिकारियों को फोन करके और चिट्ठी के जरिए से पीड़ितों को राहत देने की त्वरित कार्रवाई किया।