गोरखपुर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने यातायात पुलिस के साथ जाम की समस्या को लेकर की मीटिंग
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में यातायात पुलिस के साथ एक मीटिंग किया। इस मीटिंग में एसपी ट्रैफिक भी मौजूद रहे। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।