गोरखपुर: जिले के पेंशन धारक अपने खातों को एनपीसीआई से करें कनेक्ट, समाज कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी विशिष्ट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बहुत से पेंशन धारक के पेंशन उनके खातों में नहीं आ रहे हैं, इसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड को पेंशन से कनेक्ट करना होगा। जब यह काम पूरा हो जाए तो फिर उन्हें अपने खातों को बैंक में जाकर एनपीसीआई से कनेक्ट करना होगा। यह दो प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह आसानी से पेंशन पा सकते हैं।