डुमरांव: पहले ही प्रयास में बीपीएससी में 15वीं रैंक, मधुबाला बनीं बीडीओ, पिता ने बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में दी प्राथमिकता
Dumraon, Buxar | Jun 22, 2026 प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण पेश करते हुए डुमरांव की बेटी मधुबाला ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे डुमरांव क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।