*मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन उज्जैन पहुंचे*
*सदिवल हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत*
उज्जैन, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शिप्रा तट राम घाट पर आयोजित ‘’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से सदावल क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित हेलीपैड पहुंचे।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात आदिवासी नृत्य दल द्वारा उनकी अगवानी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन ने रथ में सवार होकर रोड शो किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। हेलीपैड के बाहर वैदिक बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों की अगवानी की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन ने बटुकों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सदावल क्षेत्र स्थित हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, सिंहस्थ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, पूर्व सांसद श्री सत्यनारायण जटिया, जनसंपर्क आयुक्त श्री मनीष सिंह, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026