तालबेहट: तालबेहट तहसील के भैंसनवारा गांव में शिकारियों ने केमिकल डालकर मछली का शिकार किया, हजारों मछलियां मृत
तालबेहट तहसील क्षेत्र अंतर्गत भैसनवारा गांव में कुछ शिकारियों द्वारा केमिकल डालकर डैम में मछलियों का शिकार किया गया जिसमें बताया गया हजारों की संख्या में मछलियां मर गई है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपा है, और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।