जहानाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने खाई कीटनाशक दवा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गोनवा गांव निवासी शिम्पी कुमारी ने पति से हुए विवाद के बाद कथित तौर पर कीटनाशक दवा खा ली। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी मां ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।