उदयपुर जिले के सिन्दू में सहकारी समिति के बाहर यूरिया खाद लेने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गई। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान काफी परेशान हो रहे है। सहकारी समिति मे खाद की गाड़ी आने के बाद लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की भारी भीड़ को देखकर घासा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाद वितरण कराया