गुना नगर: आंध्र प्रदेश से भटककर तेलुगु भाषा बोलने वाली महिला पहुंची जिले के झांगर गांव,वन स्टाफ सेंटर लाया गया परिवार की तलाश जारी
गुना जिले के धरनावदा थाना के झागर गांव में आंध्र प्रदेश से भटककर एक मानसिक कमजोरी महिला पहुंच गई। 10 जून को सूचना पर अपना कर्तव्य सेवा समिति के लोगों ने स्टाफ सेंटर गुना में भर्ती कराया है जहां पर महिला का उपचार देखभाल होगी। महिला तेलुगु भाषा बोलती है। आधार कार्ड से महिला जैला नागमणि पत्नी जिला रामचंदर जिला नलगोंडा की निवासी है। परिवार की खोजबीन जारी है।