रहुई: सोनसा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा मोड़ के बिहटा-सरमेरा मुख्यमार्ग पर गुरुवार की सुबह 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पटना जिला के सालिमपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सतीश पासवान के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो वहां देखने के लिए लोगों भीड़ लग गई।