भरथना: बकेवर पुलिस ने लखना कालिका मंदिर में देवी मां के दर्शन के दौरान भीङ मे बिछड़े दो बच्चों को ढूँढ कर परिजनों से मिलाया
बकेवर थाना के लखना कस्बा में कालिका देवी मंदिर में देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे।शनिवार को भीड़ होने के चलते मंदिर पर दो बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गये थे परिजनो ने इधर-उधर सब जगह तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिले इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी । बकेवर पुलिस ने 5 घंटे में दोनों बच्चों को ढूंढ कर परिजनों से मिलाया ।