बिलग्राम थाना क्षेत्र के गनीपुर निवासी राजकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सीएचसी बिलग्राम की है, जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया।मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई थी, जहां प्राइवेट कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद राजकुमार की मौत हो गई।