रीठी: "गोबर से ऊर्जा की नई पहल: जमुनिया गौशाला में तैयार हुआ बायोगैस प्लांट"
Rithi, Katni | Jul 12, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित गौपाल गौशाला में गोबर से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। यहां बायोगैस प्लांट तैयार किया गया है, जिससे गोबर का बेहतर उपयोग कर स्वच्छ ईंधन का उत्पादन किया जा रहा है। गौशाला में प्रतिदिन निकलने वाले गोबर को अब बायोगैस प्लांट में डाला जा रहा है।