गुन्नौर: कस्बा गवां निवासी महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां निवासी बिजनेश पत्नी परमेश्वरी ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसके देवर पुष्पेंद्र ने मारपीट की है। जिसमें महिला घायल हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया है।