बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में विभिन्न प्रखंडों के कुल 45 पैक्सों के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पैक्स चुनाव के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।