चूरू: उस्मानाबाद कॉलोनी में शादीशुदा व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही 2 बेटियों की मां सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | Apr 18, 2026 चूरू शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय सिकन्दर काजी और उत्तरप्रदेश के रायबरेली की 35 वर्षीय रुबीना ने एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। शनिवार शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार रुबीना ने बताया कि उनकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। रुबीना के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने