घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में पति पत्नी से एक व्यक्ति ने की मारपीट, घायल पति पत्नी अस्पताल में भर्ती
पाथाखेड़ा में पति पत्नी से एक व्यक्ति ने मारपीट की। जिससे पति पत्नी घायल हो गए। घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में लखन और उसकी पत्नी प्रेमवती से एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर की मारपीट की। घायल पति पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।