बेरमो: तेनु-बोकारो नहर का मरम्मती कार्य तेज़ी से जारी, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर जताई नाराज़गी
Bermo, Bokaro | May 11, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो तेनु बोकारो नहर का मरम्मती कार्य संवेदकों द्वारा युद्धस्तर पर जारी है।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे मिली जानकारी में बताया गया कि तेनुघाट से लेकर बोकारो तक 34 किलोमीटर दूरी तक नहर में जगह-जगह स्थलों को मरम्मत के लिए चिन्हित किया गया है, जहां पर संवेदक आरसीसी लाइनिंग मरम्मती क्षतिग्रस्त स्थलों में कार्य करेंगे।