महसी: पिपरी माफी में दहेज़ हत्या के मामले में खैरीघाट थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कुसमा पत्नी विक्रम को वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल नेयाज अहमद, महिला कांस्टेबल अंजू लता ने सोमवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। ज्ञात हो कि 10 अप्रैल को विवाहिता मोहिनी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला था।