बाह: बाह में दूध कैंटर और डीसीएम की भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल
बाह क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे पुरा पाराशर गांव के पास दूध के कैंटर और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। डीसीएम सवार मनीष (25) निवासी डौकी की मौके पर मौत हो गई, जबकि रंजीत (32) और कैंटर चालक अमर सिंह (35) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रेफर