मुज़फ्फरनगर: बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में फरार शार्प शूटर को सीबीआई ने मुज़फ्फरनगर में गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर में CBI को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में फरार शार्प शूटर राजकुमार सिंह को छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी बलिया का रहने वाला है और हरिद्वार से लौट रहा था। CBI ने छपार पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे दबोचा। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया।