दतिया नगर: करन सागर स्थित प्राचीन मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई, भंडारे का आयोजन
शनिवार को दतिया नगर में शनि जयंती एवं शनिचरी अमावस धूमधाम के साथ मनाई गई दतिया नगर के करण सागर स्थित प्राचीन 36 कोटि देवता मंदिर पर शनि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई यहां सुबह से लेकर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कर्मफल दाता शनि देव के दर्शन किए पूजा अर्चना की और भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की.