गिर्वा: उदयपुर में जगदीश मंदिर व श्रीनाथजी के मंदिर में फागोत्सव का हुआ आगाज,भक्तों ने भगवान के साथ खेली होली।
Girwa, Udaipur | Feb 14, 2024 उदयपुर शहर के सुप्रसिद्ध जगदीश मंदिर और श्रीनाथजी में बंसत पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आगाज हुआ। इस मौके पर मंदिर में बड़ी तादाद में भक्तों की भी भीड़ मौजूद रही। भक्त अपने भगवान के बसंती श्रृंगार के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे तो इधर श्रीनाथजी की हवेली में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भी बुधवार को फागोत्सव आयोजित हुआ।