गिर्वा: उदयपुर में वेलेटाइन डे के विरोध में सूरजपोल चौराहे पर श्रीराम सेना और बजरंग सेना की ओर से जलाई कार्ड होली।
Girwa, Udaipur | Feb 14, 2024 उदयपुर में श्री राम सेना और बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने वेलेटांइन डे पर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए कार्डो की होली जलाई। वहीं इस मौके पर पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। दोनों संगठन के लोग सूरजपोल चौराहे के समीप इकठ्ठा हुए और पाश्चात्य संस्कृति के वेलेटाइंन डे का विरोध करते हुए कार्डो की होली को जलाया।