गिर्वा: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कला महाविद्यालय के डिफाल्टर छात्र 15 फरवरी से दे सकेंगे इंटरनल एग्जाम।
Girwa, Udaipur | Feb 13, 2024 उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में विगत दिनों बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के आन्तरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं आयोजित हुई। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में किन्हीं कारणों से सम्मिलित नहीं हो पाये उनके लिए डिफाल्टर्स परीक्षाएं दिनांक 15 फरवरी से आयोजित हांगी।