गिर्वा: उदयपुर जिले के कुराबड़ ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों की हुई वाकपीठ।
Girwa, Udaipur | Feb 13, 2024 उदयपुर जिले के कुराबड़ ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्थाप्रधान की सत्रांत वाकपीठ का आयोजन मंगलवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे। अध्यक्षता राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत द्वारा की गई।