राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस
राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार की मौजूदगी में ब्यावरा स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।