रतनगढ़: रतनगढ तहसील से नाबालिग लापता, परिजनों ने युवक पर जताया शक, थाने में कराया मुकदमा दर्ज
रतनगढ तहसील से एक एक नाबालिग लापता हो गई। गुरुवार दोफहर पुलिस ने बताया कि आज ग्रामीण क्षैत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। कि उनकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी कल 14 जनवरी को बिना बताए घर से चली गई। मोबाइल चेक करने पर एक मोबाइल नम्बर से संपर्क हुआ है। उन्हें शक है कि कोई युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।