उमरिया में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) भोपाल द्वारा आयोजित एक दिवसीय वार्तालाप कार्यक्रम में विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण भारत में निश्चित रोजगार गारंटी के माध्यम से आर्थिक समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।