ऊंचाहार: एनटीपीसी चौकी क्षेत्र में शौचक्रिया के लिए गई महिलाओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप
ऊँचाहार कोतवाली व एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में विशेष समुदाय के युवकों पर शौचक्रिया के लिए गई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है,गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि, उसके घर की महिलाएं शौचक्रिया के लिए खेत गई थी, जहां आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें की और जब वो पुलिस से शिकायत करने आ रहा था,बाइक में तोड़फोड़ की।