जांजगीर: जिला पंचायत सभाकक्ष में 'दीदी के गोठ' की पहली वर्षगांठ, महिलाओं ने साझा की आत्मनिर्भरता की सफलता की कहानी
जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सभाकक्ष सहित जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 'दीदी के गोठ' कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और बताया कि समूह से जुड़कर उनकी।