जशपुर: जशपुर में एफएसएसएआई शिविर में 67 आवेदन मिले, 15 खाद्य कारोबारियों को मौके पर मिला लाइसेंस-पंजीकरण
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, जशपुर में एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किराना, होटल, ढाबा, डेयरी, फल-सब्जी विक्रेता, मेडिकल स्टोर, मटन-चिकन दुकान, राइस मिल, कैटर्स तथा सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यवसायियों ने भाग लिया। जशपुर जनसम्पर्क से बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार