डुमरांव: नुआंव में नाली निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत, लंबे समय से जलजमाव से जूझ रहे लोगों को होगी राहत
Dumraon, Buxar | Jun 24, 2026 डुमरांव अनुमंडल के नुआंव गांव में मुख्य सड़क से लेकर गांव के अंतिम छोर तक नाली निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी गई है। लंबे समय से जलजमाव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह पहल राहत भरी मानी जा रही है। स्थानीय मुखिया विनय यादव की अनुशंसा पर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।