गोरखपुर: जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बाउचर बंद, बजट न मिलने से बिगड़ी व्यवस्था, अधिकारी बोले जल्द शुरू होगा मैनुअल सिस्टम
महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी अल्ट्रासाउंड जांच अब आसान नहीं रही है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से बजट न मिलने के कारण सितंबर महीने से निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दिए जाने वाले वाउचर बंद कर दिए गए हैं।इससे जिलेभर की गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पहले हर महीने 1, 9,16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सुविधा मिलती थी।