लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर में अंचल अधिकारी को निलंबित किया गया, सरकार हड़ताल पर सख्त, अनुशासनहीनता का आरोप
जमुई में अंचल अधिकारियों व राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए लक्ष्मीपुर के अंचल अधिकारी रविकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। गुरुवार को 8 बजे विभागीय जानकारी के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन पर अनुशासनहीनता, राजस्व वसूली में लापरवाही और सरकारी कार्यक्रमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।