कटनी नगर: मंगल नगर साइकिल शॉप पर खुलेआम पेट्रोल बिक्री का आरोप, सुरक्षा पर उठे सवाल
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र के मंगल नगर में स्थित ताज साइकिल शॉप के संचालक मुन्ना पर खुलेआम पेट्रोल बेचने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि एसबीआई एटीएम के बगल में स्थित दुकान पर बोतलों में पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि जांच में यह सही पाया जाता है, तो यह ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण एवं बिक्री से जुड़े नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।