अररिया: ई-अश्विन पोर्टल पर क्लेम अपडेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले के कर्मियों को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित
Araria, Araria | Mar 23, 2025 ई-अश्विन पोर्टल में क्लेम अपडेशन मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के जिले के दो स्वास्थ्य अधिकारी को राज्यस्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा जिला सामुदायिक समन्वयक सौरव कुमार झा व पलासी पीएचसी के प्रखंड सामुदायिक समन्वयक संदीप कुमार मंडल को मोमेंटों व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि