अररिया: चैनपुर गांव में बिजली करंट की चपेट में आकर युवती हुई अचेत, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 23, 2025 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बिजली करंट की चपेट में आ जाने से एक युवती अचेत हो गई. रूबी को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में युवती का इलाज किया जा रहा है.