राजगढ़: नागरिक समिति कोटरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर
नागरिक समिति कोटरा के द्वारा भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह के कार्यक्रम में रविवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।