गुना नगर: NH 46 पर जंगल में इंजीनियर की मंगेतर से गैंगरेप की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप, मामला दर्ज
गुना NH 46 पर धरनावदा थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जंगल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। 26 वर्षीय महिला अपने साथी के साथ हनुमान टेकरी दर्शन कर राघोगढ़ एनएफएल जा रही थी। 31 जुलाई को एसपी ने बताया, बीती रात 4 6 बदमाशों ने रोका बाइक मोबाइल लूट कर सामूहिक रेप का प्रयास ओर गुप्त अंग में लकड़ी डालने की कोशिश की। FIR कर जांच जारी है।