मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्ली पूरब गांव में 40 वर्षीय बब्लू कुमार पुत्र श्रीराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी चांदनी, 13 वर्षीय बेटी शगुन और 10 वर्षीय बेटे अंश को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।