कौंच: कुंवरपुरा गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से हादसा, पिता-पुत्र गंभीर घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर
Konch, Jalaun | Jul 3, 2026 कोंच क्षेत्र में कुंवरपुरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर 2 बजे बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गोरकरनपुर निवासी सीताराम (50) और उनके पिता रामदास (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कोंच से सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर किया है।