इटावा: विकासखंड ताखा क्षेत्र की ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रोस्टर प्लान से चलाया गया स्वच्छता अभियान
Etawah, Etawah | Apr 15, 2026 जनपद इटावा में विकासखंड ताखा क्षेत्र की ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रोस्टर प्लान के तहत एक व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस रोस्टर आधारित व्यवस्था के तहत जयनारायण, गणेश कुमार, बाबू व अन्य सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गांव की गलियों और नालियों सार्वजनिक स्थलों और सरकारी परिसरों की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं।